बड़वानी /  स्पिक मैके दिल्ली द्वारा सम्पूर्ण देश मे भारतीय संगीत एवम संस्कृति के संवर्धन के लिए स्कूल कॉलेज में युवा छात्र छात्राओं के लिए संगीत एवम नृत्य के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। स्पिक मैके के अंतर्गत ओड़िसी नृत्य की कलाकार शताब्दी मल्लिक इस समय बड़वानी जिले की यात्रा पर है जहाँ वे विभिन्न स्कूल कॉलेज में ओड़िसी नृत्य की प्रस्तुति दे रही है। मंगलवार को आयोजित पैरामाउंट एकेडमी एवम योगेश्वर शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शताब्दी के नयनाभिराम नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। उन्होंने अपने नृत्य के द्वारा कृष्ण लीलाओं का जीवंत वर्णन किया। ओडिशी नृत्य के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुवे स्टूडेंट्स को नृत्य के स्टेप भी सिखाये।

 इस अवसर पर योगेश्वर महाविद्यालय के संचालक राकेश गौतम एवम आयुष पाटीदार गोल्डी ने ओड़िसी नृत्यांगना शताब्दी मल्लिक एवम स्पिक मैके के कार्यक्रम संयोजक अनिल जोशी,  संरक्षक गुरमीतसिंह गांधी,सुरेश विश्वकर्मा, एवम नितेश सैनी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *