बड़वानी। निमाड़ क्षेत्र मैं पारंपरिक गरबा के लिए प्रसिद्ध संस्था स्वर संगम के कलाकारों ने 40 में वर्ष के कार्यक्रम में न्यनाभिराम प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मनमोह लिया। नवरात्रि के दूसरे दिन रंजीत चौक बड़वानी के स्वर संगम गरबा मंडल के कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियां दर्शकों के सामने दी ।जिसमें मां जगदंबा की आरती एवं गणेश वंदना से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया तत्पश्चात  मां कालिका का गरबा, राधा कृष्ण का मयूर नृत्य, भव्य हनुमान चालीसा, भगवान राम की अयोध्या यात्रा , महाकाल सरकार एवं रास गरबा के माध्यम से नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए।

नृत्य निर्देशन राहुल निमाड़े के द्वारा किया गया। सारे गामा ग्रुप अंजड के अमजद अली खान और साथियों के द्वारा आर्केस्ट्रा के साथ  गरबो की प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें बाल कलाकार हिमानी यादव एवं पाखी शर्मा के द्वारा नॉनस्टॉप गरबा प्रस्तुत किया गया हनुमान चालीसा एवं महाकाल सरकार गरबो को दर्शकों द्वारा पसंद किया गया । प्रतिदिन धार्मिक प्रश्नों के माध्यम से छोटे बच्चो को पुरुस्कार भी वितरित किए जा रहे है ।स्वर संगम के कार्यकारी अध्यक्ष सचिन शर्मा मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण कुमरावत संरक्षक गुरमीत सिंह गांधी, सुरेश पटेल, जितेन जैन आनंद हल्दीवाल ने बताया कि प्रतिदिन गरबा मंडल में निष्पक्ष मतदान का संकल्प उपस्थित दर्शकों एवं कलाकारों को दिलाया जा रहा है ।जिसके माध्यम से 17 नवंबर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी लोग अपने निष्पक्ष मत का प्रयोग अवश्य करें ।विभिन्न नारों एवं बैनर के माध्यम से निष्पक्ष मतदान की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *