बड़वानी(रेवा की पुकार)इस बार खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट राजनेतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण प्रतिष्ठा का विषय बन गई है। मध्यप्रदेश के विभाजन पूर्व प्रदेश में 40 लोकसभा सीट थी जिसमें बड़वानी जिले का आधा हिस्सा धार लोकसभा क्षेत्र मे तो आधा खरगोन लोक सभा क्षेत्रान्तर्गत आता था। वर्ष 2009 में विभाजन के पश्चात बड़वानी सम्पूर्ण जिला खरगोन लोकसभा क्षेत्र में सम्मिलित किया गया और इस सीट को अजजा वर्ग हेतु आरक्षित किया गया। वर्ष 2009 से अभी तक के लोकसभा चुनाव में बड़वानी जिले को ही प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है । वर्ष 2009 के चुनाव में भाजपा के श्री मकनसिंह बाबूजी ने कांग्रेस के श्री बाला बच्चन को 34175 मतो से हराया। वर्ष 2014 के चुनाव में मोदी लहर देखी गई और भाजपा के  श्री सुभाष पटेल ने कांग्रेस के श्री रमेश पटेल को 257879 मतो से हरा दिया। उसके बाद गत 2019 के चुनाव में फिर श्री मोदी जी का प्रभाव देखा गया और भाजपा के श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. गोविन्द मुजाल्दा को 202510 वोट से मात दे दी।

वर्ष 2024 के चुनाव में इस बार कौन…???

जहाॅ एक और बड़वानी जिले की 3 और खरगोन जिले की 2 सीटो पर कांग्रेस की जीत को लेकर पार्टी में भारी जोश देखा जा रहा है तो प्रदेश में भाजपा की सरकार से कार्यकर्ताओं में अति उत्साह है। इसी को लेकर अभी से दोनो ही दलो ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस का मानना है कि मंहगाई, भृष्टाचार तथा रोजगार व विकास को लेकर जनता परेशान है यही कारण है कि इस बार जिले में मोदी जी का जादू नहीं चला। जिले के 2 सांसद तथा एक प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री होने तथा विधान सभा चुनाव में जिले में मान. मोदी जी की विशाल सभा होने के बाद भी मतदाताओ ने कांग्रेस पर भरोसा जताया और जिले की 4 में से 3 सीटो पर कांग्रेस प्रत्याशी को अपना आर्शिवाद दिया। कांग्रेस का मानना है कि प्रत्याशी जो भी हो इस बार खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा होगा। इसी को लेकर आज 31 जनवरी 2024 को स्थानीय गौशाला में कांग्रेस की वृद्ध बैठक का आयोजन लोकसभा प्रभारी श्री रामलाल मालवीय की उपस्थिति में रखा गया है जिसमें विधायक, कांग्रेस पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण भाग लेगे वही भाजपा में भी तीन प्रदेशो में सरकार बनने से भारी उत्साह देखा जा रहा है। बताया जाता है कि 3 फरवरी को लोकसभा चुनाव प्रबन्धन कार्यालय का शुभारम्भ व विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयेाजन भाजपा के व्दारा जिला मुख्यालय पर किया जा रहा है।

विधान सभा चुनाव में जिले की चारो विधान सभा सीटो पर भाजपा की औसत लीड मात्र 297 वोट की

इस बार खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट पर कांटे को टक्कर का मुकाबला बताया जा रहा है। बताया जाता है कि हाल ही में सम्पन्न विधान सभा चुनाव में चारो विधान सभा सीट पर औसतन 297 की लीड भाजपा को मिली है। ज्ञात हो कि जिले की बड़वानी विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी श्री राजन मंडलोई 11172 मतो से जीते, राजपुर से री बाला बच्चन 890 मतो से और सेंधवा से कांग्रेस के री मोंटू सोंलकी 1677 वोट से जीत, इन तीनो सीट पर कांग्रेस को 13739 मतो से बढ़त मिली तो वही एक मात्र पानसेमल सीट पर भाजपा के श्री श्याम बर्डे 13442 वोट से जीते। इस प्रकार औसतन जिले में 297 की लीड भाजपा को मिली है। इसलिए चर्चा है कि लोकसभा में भी मुकाबला कांटे का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *