बड़वानी / खण्डवा डायोसिस के नये बिषप की आधिकारिक घोषणा की गयी। लगभग ढाई वर्षा के इंतजार के बाद संत पापा फ्रांसिस के द्वारा खंडवा डायोसिस के चौथे बिशप के रूप  में फादर अगुस्तिन मडथिकुन्नेल को नियुक्त किया गया। शनिवार को भारतीय के समय अनुसार शाम 4:30 बजे रोम में इस संबंध में घोषणा हुई। ठीक उसी समय खंडवा डायोसिस के संत मेरिस केथेड्रल में आयोजित प्रार्थना समारोह में रोम से भेजा गया यह घोषणा पत्र डायोसिस के जुडिषीयल विकार फादर सिनु मैथ्यु द्वारा प्रस्तुत किया गया। 

फादर अगुस्तिन के बिषप बनने से पूर्व और पश्चिम निमाड में खुशी की लहर छा गई। 61 वर्षीय फादर अगुस्तिन मूलतः केरल के वायनाड जिले के ग्राम कुलिवयल के निवासी थे। उन्होने दर्शन शास्त्र एवं ईश शास्त्र  का अध्ययन नागपुर के संत चार्लस सेमेनरी में किया। उन्होंने 18 अप्रैल 1994 को खंडवा धर्मप्रांत के लिये पुरोहिताई अभिषेक प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होनें पल्ली पुरोहित, सचिव, स्कूल के शिक्षक, प्रबंधक आदि पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं प्रदान की। 1997 से 1999 तक उन्होने रोम में नैतिक ईशशास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि अर्जित की। 2018 से वे धर्मप्रान्त के चान्सलर एवं पंधाना पल्ली के पल्ली पुरोहित के रूप में कार्य करते आ रहे है। 28 नवंबर 2021 से वर्तमान तक वे धर्मप्रान्त के प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे हैं।

प्रवक्ता फादर जयन अलेक्स ने बताया कि बिशप दुरईराज के भोपाल महाधर्मप्रान्त के महाधर्माध्यक्ष के रूप में नियुक्ति होने के बाद से कैथोलिक डायोसिस खंडवा में बिषप का पद रिक्त था। एक दीर्घ प्रक्रिया के बाद हमें एक सुयोग्य बिषप फादर अगुस्तिन के रूप में मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *