लोकसभा चुनाव में महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने बड़ा वादा दिया है। कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी का ऐलान किया है, जिसके तहत महिलाओं के लिए पांच वादे किए गए हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसका ऐलान किया। यहां जानिए पांचों वादों के बारे में
महालक्ष्मी गारंटी: देशभर की गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपए दिए जाएंगे।
आधी आबादी, पूरा हक: केंद्र सरकार द्वारा की जाने वाली नई नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हिस्सा दिया जाएगा।
शक्ति का सम्मान: आंगनवाड़ी, आशा वर्कर और मिड डे मील में सेवाएं देने वाली महिलाओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का हिस्सा बढ़ाकर दो गुना किया जाएगा।
अधिकार मैत्री: हर पंचायत में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए अधिकार मैत्री की नियुक्ति की जाएगी, जो कानूनी सहायक के रूप में कार्य करेगी।
सावित्री बाई फुले होस्टल: देश के हर जिला मुख्यालय में कम से कम एक हॉस्टल बनाया जाएगा, जो विशेष रूप से कामकाजी महिलाओं के लिए होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *