बड़वानी / मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे और सिविल सर्जन जिला अस्पताल बड़वानी डॉ अनिता सिंगारे के मार्गदर्शन में लायंस क्लब बड़वानी सिटी और चोइथराम नेत्र चिकित्सालय इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय जिला अस्पताल में आयोजित निः शुल्क नेत्र शिविर में धार, खरगोन जिले के अलावा धवली , चाचरिया , निसरपुर और बड़वानी के आस पास के क्षेत्र से नेत्र मरीज़ अपनी आंखों का परीक्षण कराने के लिए आए।
नोडलअधिकारी डॉ आशीष सेन ने कहा कि उक्त नेत्र शिविर राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत् आयोजित किया गया था।
लायन महेश शर्मा ने बताया कि नेत्र मरीजों का परिक्षण डॉ आशीष सेन और चोइथराम अस्पताल की डॉ महिमा ठाकुर और ज़िला अस्पताल के अनिल राठौड़, रविंद्र टेकाम, संजय भावसार,सिस्टर संजना चौहान ने किया । इस निःशुल्क नेत्र शिविर में कुल 110 नेत्र मरीजों ने अपनी आंखों का परीक्षण कराया। परीक्षण करने पर 21 मोतियाबिंद के मरीज पाए गए जिन्हें ऑपरेशन हेतु इंदौर बस द्वारा भेजा गया। इन सभी मरीजों को निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपित किए जायेंगे। मोतियाबिंद के मरीजों का ब्लड प्रेशर और शुगर की जॉच भी तत्काल शिविर स्थल पर ही की गई।
लायन सुधीर पाण्डे ने कहा कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों और उनके साथिंयो को लायंस क्लब बड़वानी द्वारा भोजन कराया गया। साथ ही सभी मरीजों को अस्पताल की ओर से दवाई, चश्में, चाय नाश्ता, भोजन आदि भी निःशुल्क दिए जाएंगे।
शिविर में डॉ सुरेखा जमरे, डॉ अनिता सिंगारे, डॉ प्रमोद गुप्ता, डॉ दीपक अवस्या, लायन के टी मंडलोई, लायन राम जाट,लायन राहुल अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
