सेंधवा / क्षेत्रीय सांसद व लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह पटेल बुधवार को सेंधवा विकासखण्ड के धनोरा में भगोरिया में सम्मिलित हुए। सांसद पटेल भगोरिया में झूला झूले साथ ही मांदल की थाप पर जमकर नाचे।
जनजातीय समाज के प्रमुख पर्व भगोरिया में सांसद पटेल निरंतर भगोरिया में जा रहे है कही मांदल की थाप पर नाच रहे तो कही झोला ले कर हारकंकण खरीद कर पर्व मना रहे।
भगोरिया हाट में विकास आर्य, भाजपा अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रैलास सैनानी मण्डल अध्यक्ष शोभाराम तरोले सहित भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
