बड़वानी /  प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय पर आगमन हो रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जुट गए है व मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारियों हेतु अलग-अलग समितियां बनाकर कार्यकर्ताओ को कार्यभार सौंप दिया है।

जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री यादव शनिवार को धार जिले के कुक्षी से रात्रि लगभग 10 बजे सड़क मार्ग से बड़वानी पहुचेंगे और रात्रि विश्राम कर अगले दिन रविवार को विभिन्न कार्यक्रमो में हिस्सा लेंगे।

जिला अध्यक्ष कमल नयन इंगले ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार सुबह 8:30 बजे से बड़वानी के योगमाया मंदिर में समाज प्रमुखों के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे पश्चात सुबह 9 बजे से जलसा रिसोर्ट मे आपेक्षित कार्यकर्ताओ के साथ बैठक में भाग लेंगे जिसमे जिला पदाधिकारी, सभी मण्डल के अध्यक्ष, महामंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, समस्त जनप्रतिनिधिगण, विधानसभा संचालन समिति सदस्यों के अलावा आपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 11 बजे सड़क मार्ग से धार जिले के मनावर तहसील के वालीपुर स्थित श्री अम्बिका आश्रम की और रवाना हो जाएंगे उसके बाद सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर करीब 2 बजे सेंधवा के किले मैदान में पहुचकर भगौरिया उत्सव में हिस्सा लेंगे पश्चात शाम 4 बजे जनजातीय आयोग भारत सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के निवास पर सौजन्य भेंट एवं भोजन करने के पश्चात शाम 4:45 बजे सेंधवा से शिरपुर हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *