भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच 11 फरवरी मंगलवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा। टीम को सीरीज के पहले दोनों वनडे में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में उसके सामने सीरीज में सम्मान बचाने का ये अंतिम मौका होगा। वहीं न्यूजीलैंड की कोशिश सीरीज में क्लीन स्वीप पर रहेगी। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 7 बजे होगा।

बता दें कि भारत को हैमिल्टन और ऑकलैंड में खेले गए पहले दो वनडे मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।पहले वनडे में टीम इंडिया ने 347 रन बनाए थे। इसके बाद भी उसे हार मिली। इस मैच में भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने जहां शतक जमाया, वहीं केएल राहुल और कप्तान विराट कोहली ने अर्द्धशतक जमाए। वहीं न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर ने शतक लगाया जबकि कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम और हैनरी निकोल्स ने भी शानदार पारियां खेलीं। इसके बाद ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 8 विकेट खोकर 273 बनाए। जवाब में भारत की पूरी टीम 48.3 ओवरों में 251 रनों पर आउट हो गई।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

कब खेला जाएगा भारत वि न्यूजीलैंड तीसरा ODI

भारत वि न्यूजीलैंड तीसरा ODI मैच 11 फरवरी मंगलवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत वि न्यूजीलैंड तीसरा ODI

भारत वि न्यूजीलैंड तीसरा ODI मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा भारत वि न्यूजीलैंड तीसरा ODI

भारत वि न्यूजीलैंड तीसरा ODI मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे शुरू होगा। टॉस सुबह 7 बजे होगा।

किस चैनल पर प्रसारित होगा भारत वि न्यूजीलैंड तीसरा ODI

भारत वि न्यूजीलैंड तीसरा ODI मैच स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकेगा। स्टार नेटवर्क के कई क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल्स पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रिमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *