Delhi Chunav Result Political Reactions 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर अब धीरे-धीरे तस्वीर साफ होने लगी है। अब तक सामने आए रुझानों में दिल्ली की सत्ता पर एक बार फिर आम आदमी पार्टी काबिज होती नजर आ रही है। AAP को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इसी बीच राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है। इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला था। अब तक आए रुझानों के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा जो भी नतीजा आएगा उसकी जिम्मेदारी उनकी होगी।

आप नेता संजय सिंह ने कही यह बात

दिल्ली के चुनाव नतीजों का रुझान अब लगभग स्पष्ट हो चुका है। राज्य में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती नजर आने लगी है। इस बीच आप नेता संजय सिंह भाजपा पर हमलावर हुए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के बेटे हैं। वहीं भाजपा को लेकर सिंह बोले कि भाजपा ने नफरत फैलाने का काम किया है।

मनोज तिवारी ने कही यह बात

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा ‘रुझान दिखा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच बड़ा अंतर है, अब भी वक्त बाकी है। हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है। जो भी नतीजा आएगा, प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उसकी सारी जिम्मेदारी मेरी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *