बड़वानी(रेवा की पुकार) जनता हो कि नेता विधानसभा चुनाव होने के बाद लोकसभा चुनाव का काफी बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे। इन्तजार की घड़ियाॅं नजदीक आ चली है। मतदान को अब सिर्फ एक सप्ताह का समय बाकी रह गया है। खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट के लिए 13 मई को मतदान होना है तथा वोटो की गिनती 4 जून को होना है। ऐसे में जनचर्चा जोरो पर है कि आखिर इस बार किसकी होगी जीत…? क्योकि कहा जा रहा है कि कार्यकर्ता सड़को पर नजर ही नही आ रहे है। चर्चा तो यह भी कि इस बार चुनाव मैदान में जो भी प्रत्याशी अपनी किसमत आजमा रहे है उनका ध्यान खरगोन जिले में अधिक है। बड़वानी जिले में तो जनसम्पर्क और सभाऐं दोनो का टोटा नजर आ रहा है जबकि खरगोन जिले की 4 विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओ से बड़वानी जिले की 4 विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओ की संख्या अधिक है। खरगोन जिले में 9 लाख 67 हजार 959 मतदाता है तो वही बड़वानी जिले के मतदाताओ की संख्या 10 लाख 78 हजार 071 है। बड़वानी जिला मुख्यालय सहित कई ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं ने भी अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी श्री पोरलाल खरते को रुबरु नहीं देखा। ज्ञात हो कि कल 6 मई सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता श्री राहुल गांधी की खरगोन जिले की भगवानपुरा विधान सभा क्षेत्र के सेगांव में आम सभा होगी तो वही मंगलवार 7 मई को खरगोन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आमसभा है। ऐसे में दोनो ही दलो के कार्यकर्ता आमसभा की तैयारी व व्यवस्थाआंे में व्यस्त रहेगे। मतदान के 48 घण्टे पहले यनिकि 11 मई की शाम से प्रचार-प्रसार का दौर खत्म हो जाऐगा सिर्फ घर-घर जाकर जनसम्पर्क कर सकते है कार्यकर्ता व प्रत्याशी। कहा जा रहा है कि बीच के 3-4 दिनो में प्रत्याशी हो कि कार्यकर्ता कितना जनसम्पर्क कव्हर कर लेगे। खैर जो भी हो यह तो राजनेतिक दलो का अपना-अपना काम है। मतदाताओं के मन में क्या है ? यह तो 4 जून को वोटो की गिनती के साथ पता चल जाऐगा?
