बड़वानी / पाटी भाजपा मंडल कार्यसमिति मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल ने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन – जन तक पहुंचाने में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाए।
सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में समन्वय बनाकर काम करे बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। हम सभी कार्यकर्ताओ को पूरी ऊर्जा के साथ बूथ स्तर पर काम करना है। सांघठानात्मक चर्चा ओर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी, साथ ही प्रधानमंत्री के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सभी से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आव्हान भी किया। कार्यसमिति बैठक में पाटी मंडल अध्यक्ष मनीष भावसार, संतोष पाटीदार, दिलु मालवीय, बर्मा सोलंकी जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष जीतू सोनी
सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल उपाध्यक्ष,महामंत्री, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, सहित कार्यसमिति के सदस्य व समस्त भाजपा पाटी मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
