बडवानी / सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गुरुपूजन कार्यक्रम सपन्न हुआ| जिसके मुख्य अतिथि डायरेक्टर मृदुषी गुप्ता एवं कार्यक्रम के प्राचार्य डॉ. पी.व्ही. सत्य रमेश थे| कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती पूजन और वेदव्यास पूजन से हुआ| इसअवसर पर प्राचार्य डॉ. पी.व्ही. सत्य रमेश ने अपने आशीष वचन में कहा जीवन माता-पिता देते है किन्तु जिन्दगी गुरु देता है, इसलिए व्यक्ति जीवन भर गुरु के ऋण से मुक्त नही हो सकता| ज्ञान को बाँटना और फैलाना ही गुरु सेवा है| शिक्षक ध्रुव नायारण शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा गुरु द्वारा दिया गया ज्ञान उस समुद्र की तरह है जिसमे से जो चाहो वो प्राप्त कर सकते हो| हर्षिता तंवर एन्ड ग्रुप द्वारा गुरु-वन्दना प्रस्तुत की गई | शाला के विद्यार्थी परिषद् एवं अन्य विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षको का पूजन एवं श्रीफल देकर सम्मानीत किया गया| आरोही यादव एवं ग्रुप ने “गुरुचरनन पर शीश नवाऊं” गीत पर कत्थक नृत्य ने समा बाँध कर खूब तालियाँ बटोरी | नित्या पाटीदार एन्ड ग्रुप ने गुरुकृपा और गुरु के महत्व को दर्शाता नाटक बहुत ही सराहनीय रहा | कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरुण शर्मा और अनूप कुरील ने किया एवं आभार शिक्षक महेश dwद्विवेदी ने माना |
