बड़वानी/आज अपने कार्यालय पर पूर्व विधायक एवं पशुपालन मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने आम जनता तथा कार्यकर्ता बन्धुओं की समस्याओं को सुना। समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों से चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिये। ज्ञात हो कि पूर्व केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल बड़वानी विधान सभा क्षेत्र सहित जिले के विकास तथा कार्यकर्ता व जनता की समस्याओं से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी तथा प्रदेशाध्यक्ष सहित विभागीय मंत्रियों से लगातार सम्पर्क स्थापित करते रहे है ताकि जिले सहित बड़वानी विधान सभा की समस्याओं का सामयिक निराकरण हो। श्री पटेल ने  कार्यकर्ता बन्धुओं व उपस्थित नागरिकों को उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया तथा कार्यकर्ताओ को  पार्टी की सदस्या अभियान को अधिक  गतिशील बनाने के लिए सक्रिय रहने के लिए भी कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *