बड़वानी / स्पिक मैके दिल्ली द्वारा सम्पूर्ण देश मे भारतीय संगीत एवम संस्कृति के संवर्धन के लिए स्कूल कॉलेज में युवा छात्र छात्राओं के लिए संगीत एवम नृत्य के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। स्पिक मैके के अंतर्गत कत्थक नृत्य की कलाकार अस्मिता आइच इस समय बड़वानी जिले की यात्रा पर है जहाँ वे विभिन्न स्कूल कॉलेज में कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दे रही है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में अस्मिता के नयनाभिराम नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। उन्होंने अपने नृत्य के द्वारा कृष्ण लीलाओं का जीवंत वर्णन किया। कत्थक नृत्य के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुवे स्टूडेंट्स को नृत्य के स्टेप भी सिखाये।

इस अवसर पर प्राचार्य मुकेश पंवार ने कत्थक नृत्यांगना अस्मिता आइच एवम स्पिक मैके के कार्यक्रम संयोजक अनिल जोशी, अध्यक्ष जितेंद्र जैन,संरक्षक गुरमीतसिंह गांधी, स्वयं सेवक सुरेश विश्वकर्मा, एवम नितेश सैनी का आभार व्यक्त किया।
