बडवानी / मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला बड़वानी द्वारा 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर प्रति वर्ष अनुसार सेवा निवृत शिक्षको का सम्मान समारोह आयोजित किया है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल,dr सुमेर सिंह सोलंकी,विधायक राजन मंडलोई,जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल, पूर्व मंत्री प्रेम सिंह जी पटेल के विशेष आतिथ्य में स्थानीय शुभम पैलेस बड़वानी में शाम 7.30 बजे आयोजित किया है। इस गरिमामय कार्यक्रम में शिक्षको के साथ साथ ऐसी संस्थाओं तथा व्यक्तियों का भी सम्मान किया जाएगा जो शासकीय स्कूलों में बच्चो को तिथि भोजन कराने हेतु स्कूलों को गोद लिया है,तथा शिक्षण सामग्री,निर्माण सामग्री भेंट की है।
सेवा निवृत शिक्षको में प्रमुख रूप से शंकर सिंह कोंचे,श्याम सुन्दर गुप्ता, रमेश मोदी,दिलीप सिंह राठौड़,राजेंद्र चौहान, उर्मिला राठौड़, निर्मला मायरिया,प्रमिला परिहार, अर्चना भारद्वाज,संजय जोशी, राधेश्याम आवास्या,बद्री लाल गुप्ता,भारत सिंह यादव,प्रेम चंद गोले,बसंती गुप्ता ,सुमन जमरे,मीनाक्षी पंवार,अनिता सोलंकी,बाबू भार्गव, फत्तू सिंह डोरिया,अरविंद मिश्रा,धन सिंह सस्ते,एवम सगीर अहमद मंसूरी का सम्मान अतिथियों द्वारा किया जायेगा।
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला बड़वानी के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी एवम प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता,संभागीय सचिव प्रभाकर निवडुंगे ने शिक्षको से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।।
