बड़वानी  / कत्थक की शुरुआत मंदिरों में हुई। अब यह मंच के माध्यम से जन-जन तक पहुँच रहा है। नृत्य परफोरमिंग आर्ट का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नृत्य केवल शौक की पूर्ति का साधन नहीं है, अपितु यह करियर का सुनहरा क्षेत्र है। नृत्य में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के अध्ययन की सुविधा लगभग प्रत्येक विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कारवाई जा रही है। यूजीसी द्वारा नृत्य में नेट और जेआरएफ की परीक्षाएँ आयोजित की जाती हैं। नृत्य में पीएच. डी. की जाती है। आप नेट-पीएच.डी. करके नृत्य के प्रोफेसर बन सकते हैं। ये बातें राष्ट्रीय स्तर की कत्थक नृत्य कलाकार सुश्री अस्मिता आइच ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,  बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा स्पीक मेके संस्था के सौजन्य से आयोजित कार्यशाला में उपस्थित सैकड़ों युवाओं को संबोधित करते हुये कहीं। यह आयोजन प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता वरिष्ठ प्राध्यापक और कला संकाय प्रभारी डॉ. आशा साखी गुप्ता ने की। विशेष अतिथि के रूप में आदर्श कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलराम बघेल, डॉ. लखनलाल कुमावत, श्री गुरमीत सिंह गांधी, श्री जितेंद्र जैन, श्रीमती सुनीता शुक्ल उपस्थित हुये। कार्यशाला का समन्वय प्रीति गुलवानिया और वर्षा मुजाल्दे ने किया।  श्रीमती सुनीता शुक्ला ने सुमधुर स्वरों में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

प्रस्तुति से किया सम्मोहित

स्पीक मैके के जिला संयोजक अनिल जोशी ने बताया कि जयपुर घराने की कत्थक नृत्यांगना सुश्री अस्मिता आइच ने गणेश वंदना से नृत्य प्रस्तुति प्रारम्भ की। उन्होने कत्थक का इतिहास बताने हुये समानान्तर रूप से  प्रशिक्षण भी दिया। उनकी डेढ़ घंटे की मैराथन प्रस्तुति ने कला और भक्ति का दिव्य परिवेश निर्मित किया। सभी दर्शक सम्मोहित और अभिभूत हो गए।

संचालन प्रीति गुलवानिया ने किया। आभार डॉ. बलराम बघेल ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. मंजुला जोशी, डॉ. के. एस. बघेल, डॉ. जगदीश कन्नोजे, डॉ. डी. के. वर्मा, डॉ. मीनाक्षी पँवार, डॉ. अभिलाषा साठे, डॉ. अर्चना सिसौदिया, डॉ. दिनेश परमार, प्रो. जितेंद्र ठाकुर, प्रो. अरविंद परिहार सहित प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

आयोजन में सहयोग स्वाति यादव, बादल धनगर, संजु डुडवे, अंशुमन धनगर, सुरेश कनेश, राहुल भंडोले, कन्हैयालाल फूलमाली, सुभाष चौहान, अरविंद सोलंकी, अनीता जाधव, दीपिका डावर, रीना चौहान, पूनम कुशवाह, वर्षा मेहरा, भियारी गुर्जर, दिव्या जमरे, अनुष्का शर्मा, देवप्रिय चौहान, श्रुति सेन, वर्षा मेहरा, सूरज सुलिया, नागर सिंह डावर एवं डॉ. मधुसूदन चौबे ने दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *