बड़वानी /  सकल दिगंबर जैन समाज के द्वारा बड़वानी में पर्युषण महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है इसी तारतम्य में आज पर्युषण पर्व के तीसरे उत्तम आर्जव धर्म के दिन पांडुशिला पर श्री जी को विराजमान करने,श्री जी के प्रथम अभिषेक करने एवं श्रीजी की शांति धारा और श्री जी की सुबह एवम् सांयकाल प्रथम आरती करने का सौभाग्य बड़वानी के व्यवसायी श्री जितेंद्र कुमार जी देवेंद्र कुमार की गोधा परिवार को प्राप्त हुआ।

आज उत्तम आर्जव का दिन है और आर्जव धर्म का मुख्य लक्षण है यह मन को स्थिर करने वाला है, पापो को नष्ट करने वाला है और सुख का उत्पादक है इसलिए इस भव में इस आर्जव धर्म को आचरण में लावो ओर इस शर्म का पालन करो और उसी का श्रमण करो क्योंकि यह भव का क्षय करने वाला है जैसा अपने मन में विचार किया जाए वैसा ही दूसरों के साथ दूसरों से कहा जाए और वैसा ही कार्य किया जाए।

अर्थात परिणामों को सरल बनाना ही उत्तम आर्जव धर्म हे।

उक्त जानकारी सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्री महेन्द्र जी पहाड़िया के द्वारा दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *