बड़वानी / श्री बीसा नीमा समाज के द्वारा गणेशोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया। चार दिन के आयोजन में प्रथम दिवस गणेश जी की स्थापना के साथ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुवात नृत्य प्रतियोगिता के साथ हुई। द्वितीय दिवस बच्चों के लिये बिस्कुट डेकोरेशन आर्ट, हैंपर मेकिंग, ग्रीटिंग कार्ड, उल्टी दौड़ और मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। तृतीय दिवस महिलाओं के लिये डॉयफ्रूट्स व खड़ा मसाला डेकोरेशन, अनाज की रंगोली, हेयर स्टाइल, और वरिष्ठ महिलाओं के लिये बत्ती बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चतुर्थ दिवस फूड कार्निवाल और पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।
समाज के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण गुप्ता ने अपने उद्बोधन में समाजजनों से कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सृजनात्मकता बढ़ती है और बच्चों का मानसिक विकास होता है। इस प्रकार के आयोजनों से परिवार में आपसी संबंध,आपस मे संवाद करने से बढ़ते है और स्वस्थ वातावरण निर्मित होता है।
गणेशोसव समिति की निशा गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन चार दिवस का ही था, जिसमे समाज की महिलाओं और बच्चों ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओ को पूर्ण करवाने का दायित्व रजनी गुप्ता सोनल गुप्ता व आरती गुप्ता ने निभाया। पुरस्कार वितरण में पल्लवी गुप्ता और श्रुति गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई। आभार नेहा गुप्ता ने व्यक्त किया और कार्यक्रम का संचालन निशा गुप्ता और प्रिया गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में आनंद गुप्ता, राम गुप्ता व हर्ष गुप्ता ने सहयोग प्रदान किया।
