बडवानी/ सकल दिगंबर जैन समाज के द्वारा पर्युषण पर्व के 9 वे दिन उत्तम आकिंचन धर्म धूमधाम से मनाया गया आकिंचन धर्म के अनुसार आवश्यकता से अधिक की चाहत करना, ओर अधिक पाना चाहे, जितनी जरूरत उससे ज्यादा देता परिग्रह दुख राहे, कहे चपलमन सुन ले बंधु पेट भरो पेटी को नहीं, उत्तम आकिंचन धर्म का पालन करना ही सुख दायक है राह सही।
ॐ उत्तम आंकिंचन धर्मांगाय नमः
आज के दिवस के पुण्यार्जक निम्नानुसार है।
श्री जी को पांडुशिला पर विराजमान करने का सौभाग्य नवीन कुमार राजमल जी जैन परिवार,प्रभु के प्रथम अभिषेक का सौभाग्य श्रीमान दयाचंद जी रतन लाल जी पहाड़िया परिवार,प्रभु की शांतिधारा का सौभाग्य नवीन कुमार राजमल जी जैन परिवार,प्रातः एवम सांयकाल की आरती का सौभाग्य नवीन कुमार राजमल जी जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
सभी पुण्यार्जको के पुण्य कि खूब खूब अनुमोदना
उक्त जानकारी सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार पहाड़िया द्वारा दी गई।
