बड़वानी /  ग्राम अमल्यापनी (बंधान) स्थित श्री कृष्ण गौशाला में उपस्थित हो कर बड़वानी कंप्यूटर संस्थान के सदस्यों ने गौ माता को भोजन करा कर एक सदस्य का जन्मदिन मनाया।और यह संदेश दिया कि हम अपने परिवारजनों का जन्मदिन,विवाह वर्षगांठ किसी भी गौ शाला में जाकर मनाए।

नवीन शर्मा ने बताया कि बड़वानी कंप्यूटर संस्थान के सदस्यों ने निश्चय किया है कि सभी सदस्य अपने परिवार जानो के खुशियों के पल गोमाता के संग मनाएंगे। तथा नगरवासियों से निवेदन किया है कि गौ माता को भोजन करा कर अपनी खुशियों का इज़हार करे।

दिलीप जोशी ने कहा कि हम पाश्चात्य संस्कृति को देख कर केक काटना और मोमबत्ती को बुझा कर जन्मदिन मनाते आ रहे हैं। इसे त्याग कर सनातन संस्कृति को अपनाना होगा जिससे हमारी गौ माता का सरंक्षण तो होगा ही साथ ही हमारी आने वाली पीढ़ी को भी अच्छी सिख दे पाएंगे।

इस अवसर पर दीपक अग्रवाल, कमल यादव, कु. परी शर्मा, मनोज जोशी, मनीष गुप्ता,अमितेश व्यास आदि अन्य सदस्यगण मौजूद रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *