बड़वानी / सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्म दिन जिसे उन्होंने विद्यार्थी दिवस के रुप में मनाने की धोषणा की थी| इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक वर्किंग एवं नाँन वार्किंग मॉडल बनाए गए |इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के चेयरमेन डॉ. राजेन्द्र मालवीय व डायरेक्टर मृदुषी गुप्ता एवं अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. पी. व्ही. सत्य रमेश थे | डॉ. मालवीय ने हर्ष जताते हुए अपने उदबोधन में कहा बच्चो को प्रारंभ से ही विज्ञान की शिक्षा, उपयोगिता एवं महत्व के विषय में बताना शुरू करना चाहिए ताकि वे खुद क्या, क्यों, कैसे आदि के जवाब समझ सकें | ताकि अपने जीवन में वुज्ञान का सही और कल्याणकारी उपयोग ले सकें | इस अवसर संस्था के प्राचार्य डॉ. पी. व्ही. सत्य रमेश ने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है, कोई भी व्यक्ति इससे अछूता नही रहा | विज्ञान हर क्षेत्र में हमारा श्रेष्ठ मार्गदर्शन करता है जिसके द्वारा लक्ष्य तक पहुँचना आसान हो जाता है | यही कारण है कि हम जीवन भर विज्ञान से जुड़े रहते है | इसलिए विज्ञान को पढना, समझना और प्रयोग करना ही शिक्षित होना कहलाता है | वर्किंग मॉडल में राम पटेल एंड टीम का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, प्रिंसेस patidarएंड टीम का पदार्थ की अवस्थाएँ और पदार्थ के भौतिक गुण को दर्शाने वाला मॉडल प्रसंशनीय रहे | वही नाँन वार्किंग में वर्मित गुप्ता एंड टीम का टैप आफ प्लांट, आदित्य कोहली एंड टीम का ट्राफिक रूल्स को दर्शाने वाला मॉडल प्रसंशनीय रहे, तथा सराहे गए | कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान के शिक्षक पृथ्वी सिंह ठाकुर, मोईन शेख, मीनी शर्मा, पूर्वा श्रीवास तथा कोर्डिनेटर समृद्धि कोहली का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा | इस अवसर पर अधिक संख्या में पालक गण एवं स्टॉफ उपस्थित था |
