बड़वानी / भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल को भाजपा ने चुनाव संचालन राष्ट्रीय पुनर्विचार समिति का सदस्य नियुक्त किया है। यह घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा 6 नवंबर 2024 को की गई, जिसमें सांसद पटेल को चुनाव संचालन और संगठनात्मक दृष्टिकोण से अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। निमाड़ और उनके संसदीय क्षेत्र में इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं और जनता में उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर सांसद पटेल को बधाई दी और भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मिली अनुशासन और संगठनात्मक सीख का भाजपा में कर रहे उपयोग
सांसद गजेंद्र सिंह पटेल का संघ के साथ दीर्घकालिक जुड़ाव और अनुशासन ने उन्हें एक कुशल संगठनात्मक नेता के रूप में तैयार किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से तृतीय वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए उन्होंने संघ में नगर कार्यवाह, शारीरिक प्रमुख, वनवासी कल्याण आश्रम के प्रदेश सदस्य जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। इसके बाद भाजपा में वे जिला महामंत्री,एनएसडीसी के डायरेक्टर , कॉलेज के जन भागीदारी अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री, और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। संघ से मिले प्रशिक्षण और अनुशासन के माध्यम से उन्होंने संगठन को मजबूत बनाया और पार्टी में अनुशासन का नया मानदंड स्थापित किया।
संगठन पर्व 2024 में निर्णायक भूमिका
सांसद पटेल की यह नियुक्ति पार्टी के संगठन पर्व 2024 के तहत की गई है, जिसमें वे चुनावी संचालन में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। भाजपा के संविधान के चुनाव संचालन नियम 4 के तहत गठित राष्ट्रीय पुनर्विचार समिति का उद्देश्य पार्टी की चुनावी कार्ययोजनाओं को सशक्त करना और आगामी चुनावों में सुचारू रूप से समन्वय स्थापित करते हुए अपने संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व के माध्यम से इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में सक्रिय भूमिका रहे
यह पहली बार नहीं है जब सांसद पटेल को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उन्हें पार्टी की ओर से गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश,उड़ीसा के चुनावों की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है, जहाँ उन्होंने अपने नेतृत्व और संगठनात्मक कौशल से पार्टी को सफलता दिलाई। वर्तमान में भी वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए रणनीतिक भूमिका निभा रहे हैं, जहाँ उनकी मेहनत और समर्पण पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं।
निमाड़ के लिए गर्व का क्षण, निमाड़ की नैय्या गज्जू भैया के नाम से भी जाने जाते है सांसद पटेल
सांसद पटेल की इस नई जिम्मेदारी को लेकर निमाड़ क्षेत्र में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। “गज्जू भैया” के नाम से लोकप्रिय सांसद पटेल के नेतृत्व में निमाड़ क्षेत्र के कार्यकर्ता उन्हें “निमाड़ की नैय्या, गज्जू भैया” के नारों के साथ अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। यह नियुक्ति निमाड़ क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है, और कार्यकर्ता अपने नेता के इस सम्मान को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानते हैं।
राष्ट्रीय पुनर्विचार समिति का गठन
संगठन पर्व 2024 चुनाव संचालन के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय पुनर्विचार समिति का गठन किया है, जिसमें संयोजक राधा मोहन (बिहार) तथा सदस्य संजय भाटिया (हरियाणा), गजेंद्र सिंह पटेल (मध्यप्रदेश) और विजयपाल सिंह तोमर (उत्तर प्रदेश) को शामिल किया गया है। यह समिति संगठन की चुनावी नीतियों और कार्ययोजनाओं पर विचार करेगी और जो पार्टी को सशक्त करने में सहायक होगी।
