बड़वानी / राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी को राज्यसभा में मध्यप्रदेश व राजस्थान के सांसदों के व्हिप (सचेतक) के रूप में किया गया नियुक्त।।
राज्यसभा में सदन के नेता व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी को सदन में व्हिप(सचेतक) नियुक्त किया।।
राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी से प्राप्त जानकारी अनुसार व्हिप(सचेतक) के रूप में उन्हें सदन में सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करना,
सदन की कार्यवाही में व्यवस्था और दक्षता बनाये रखने में मदद करना, अपने सदस्यों को सदन की कार्यवाही के बारे में जानकारी देना, सामान्य और कुछ चुनिंदा समितियों में सदस्यों को भेजने का सुझाव देना, अपने दलों के नेताओं और सदस्यों के बीच मध्यस्था करने का कार्य करेंगे।।
राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी को यह नियुक्ति पत्र मुख्य सचेतक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सौंपा। सांसद डॉ. सोलंकी को मिली उक्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मध्यप्रदेश व राजस्थान के सांसदों ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।
