बड़वानी / में 26 जनवरी को आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन अनिता सिंगारे को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।तत्कालीन क्लेक्टर राहुल हरीदास फटिंग ओर पुलिस अधीक्षक और विधायक सहित पूर्व मंत्री,राज्यसभा सांसद,सांसद की उपस्थिति में अनिता सिंगारे को यह सम्मान प्रदान किया।सिविल सर्जन को यह पुरस्कार वर्षभर बेहतरीन काम करने कर लिये किया है। उनकी कार्यकुशलता और समर्पण ने जिले में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता को नई ऊंचाई दी है।
यह पहली बार नहीं है जब अनिता सिंगारे को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहा गया है। वे पूर्व में भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। उनके इस सम्मान पर जिला अस्पताल विभाग और उनके साथियों ने गर्व व्यक्त किया है।बड़वानी गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सिविल सर्जन हुए सम्मानित
