बड़वानी /  कुलदेवीजी मंदिर भंवरिया में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला बड़वानी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

जिसमे अनिल जोशी बड़वानी को दूसरी बार सर्व सम्मति से बडवानी जिले का जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर श्रीगोड सेहरा ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनों, महालक्ष्मी समिति कुक्षी ,सहयोग सेवा संस्थान के युवा साथियों तथा कुलदेवीजी सेवा समिति के पदाधिकारियों , सदस्यों ने स्वागत, अभिनंदन कर भाव विभोर कर दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी कमल कुमार पांडेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्वागत करने वालो ने फूल माला के साथ,साथ, शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह, कपड़े भेंट किए जिनमें सेहरा ब्राह्मण समाज से वरिष्ठ जन प्रमुख रूप से अरविंद पांडे,राजेंद्र पांडे,बालकृष्ण परसाई ,जगदीश दीक्षित,सदाशिव पाठक,राजेंद्र जोशी, रमेश चंद्र शर्मा,अभय पांडे ,जगदीश मंडलोई,अतिरुद्र पाठक , अरुण पांडे, सुनील मंडलोई,सुधीर पाठक,सिद्धेश्वरी भारद्वाज, ज्ञानेश्वर त्रिवेदी महालक्ष्मी संकुल समिति से  अश्विन पांडे, ,अनिल पांडे ,आशीष पांडे,अभय दीक्षित,  अंतिम पाठक ,वीरेंद्र पांडे ,बालकृष्ण दीक्षित, अरविंद जोशी,दिनेश चंद्र दीक्षित, मनोहर शर्मा,  सहयोग सेवा संस्थान से अनुराग दीक्षित,अनुराग शर्मा,अजय शर्मा CA,हरिओम जी मेनन, अश्विन पांडे, दिलीप जोशी, प्रेम पांडे, आशीष पांडे, जय मंडलोई,कमल रावत,दीपक शर्मा,रोहित परसाई,संजय सेमलदा ,के साथ साथ युवा प्रवीण पुरोहित,प्रदीप त्रिवेदी, ओम प्रकाश कौशिक, राजू जोशी,एवम अन्य सेहरा समाज जनो ने भी  स्वागत किया।

इस अवसर पर  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त आशाराम मुजाल्दे, प्राचार्य मुकेश पंवार, जे पी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला सचिव प्राचार्य संतोष मिश्रा ,संजय अवासीया, सुरेंद्र पाटीदार, मनीष जोशी, राधेश्याम चोयल,ललित सोनी, श्याम भावसार, के साथ समाज सेवी आनंद हल्दीवाल, जितेंद्र जैन, सुरेश पटेल, दिलीप पाटीदार, भरत पुरोहित  सचिन शर्मा, गुरमीत सिंह गांधी,मनीष पुरोहित,राजेंद्र पिपरे ,राजेश गुप्ता, अजय खंडेल वाल, राम साखी तथा बड़वानी जिले के राजपुर,ठीकरी बड़वानी , के शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

वक्ताओं में श्री मनोहर मंडलोई, राजेंद्र पांडे, कमल कुमार पांडेय, प्राचार्य संतोष मिश्रा, ने अपने विचार अनिल जोशी के सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता ,यात्रा पर व्यक्त किए,  आभार प्रदर्शन दिलीप जोशी द्वारा व्यक्त किया गया।सभी समाज जन ने सभी उपस्थित जन को गुलाल का टीका लगाकर होली मिलन कार्यक्रम की तरह समापन किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *