बड़वानी / सामाजिक चिंतन मंच परिवार द्वारा बड़वानी जिले के साखी रिसोर्ट में ‘डॉक्टर सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया।
इस समारोह का उद्देश्य डॉक्टरों द्वारा समाज और देश हित में दिए गए अतुलनीय योगदान, विशेषकर कोरोना महामारी के समय उनके साहस और सेवा को नमन करना था। मंच के सदस्यों ने बताया कि कैसे डॉक्टरों ने महामारी के कठिन समय में अपनी जान की परवाह किए बिना जनसेवा की और असंख्य जीवन बचाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर मदन सोलंकी जी द्वारा की गई। समारोह में सभी डॉक्टरों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
बड़वानी जिले के सभी चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया था, और उनके द्वारा अपने व्यस्त समय में से अमूल्य समय निकालकर दी गई उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गरिमामयी बना दिया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ डॉक्टरों ने अपने अनुभव साझा किए और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को दोहराते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों की जानकारी दी।
सामाजिक चिंतन मंच परिवार द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह डॉक्टरों के योगदान के प्रति समाज की कृतज्ञता प्रकट करने और उनकी सेवाओं को स्मरणीय बनाने की एक सराहनीय पहल रही। सम्मान समारोह में सहज डॉक्टर का सम्मान किया गया इसमें डॉक्टर सुरेखा जमरे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ अनीता सिंगरे सिविल सर्जन बड़वानी, डॉ प्रकाश यादव साहब वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ राजेंद्र मालवीया साहब, डॉ यशवंत कुमार,डॉ जोसेफ सुलिया, डॉ जे सी मालवीय,डॉ के सी मंडलोई,डॉ प्रकाश बरफा,डॉ अवधेश स्वर्णकार,डॉ लक्ष्मण आवासीया,डॉ राकेश डावर,डॉ आमिचन चौहान, डॉ जे पी नागौर,डॉ संदीप गुप्ता,डॉ राकेश पाटीदार डॉ राहुल पाटीदार, डॉ सुशीला चौहान,डॉ प्रतिभा अवस्या,डॉ वंदना मंडलोई, डॉ राजू खरते,डॉ प्रांकुर शुक्ला डॉ प्रवीण खांडेकर डॉ रवि सांवले डॉ तपन पाटीदार एल एस ठाकुर ,डॉ नितिन रावत डॉ रचना रावत डॉ अनिल चौहान डॉ अविनाश बरफा एवं अन्य डॉक्टर का मंच पर सम्मान किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय वन सेवा के डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर उपस्थित रहे। साथ ही बड़वानी के प्रमुख गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
