बडवानी /  मध्य प्रदेश शासन की पहल पर,जिला कलेक्टर सु श्री गुंचा सनोबर एवम जिला पंचायत   सीईओ सुश्री काजल जावला  के मार्गदर्शन में विद्यालयों में समाज सेवियों तथा संस्थाओं द्वारा शैक्षिक सामग्री का वितरण तथा रुचिकर भोजन में सहयोग किया जा रहा है।

इसी क्रम में युवा व्यवसाई ध्रुव कुमरावत के जन्म दिवस के अवसर पर बड़गांव स्कूल के 200 बच्चो के लिए रुचिकर भोजन में जलेबी का वितरण किया गया।

श्रीमती आशा कुमरावत प्रदेश सहकार भारती सदस्य, गुरमीत सिंह गांधी समाज सेवी,सचिन शर्मा पार्षद , बीआरसी सुनीता मोरे, बीएसी सुनील मुकाती ने नवीन प्रवेशित बच्चो को कमल बुक स्टोर्स के सौजन्य से  स्कूल बैग वितरण किए।

AU Bank  बडवानी के शाखा के सौजन्य से शाखा प्रबंधक प्रवीण पंवार तथा बैंक स्टाफ के द्वारा 200 बच्चो को कॉपी का  वितरण किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधान पाठक अनिल जोशी,शिक्षक अशफाक शेख, मनोज केशरी, रामकिशन पंवार, भीम सिंह अलावा, दुर्गा चौहान,बबिता मंडलोई, रजनी भार्गव, रेखा बामनिया, जागृति परिहार भी उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों का आभार मनोज केशरी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *