बड़वानी  / मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 में पाटी तहसील के ग्राम भैंसारी के कृषक श्री काज्यामालसिंह की पुत्री प्यारी बंडोड़ ने प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त की ।

प्यारी के बड़े पापा श्री गुलसिंग बंडोड़ ने बताया कि बेटी प्राथमिक कक्षा की पढ़ाई से ही पढ़ने में होशियार एवं लगन व मेहनती होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की सोच रखती थी जिसे उसने यह सफलता प्राप्त कर सिद्ध किया ।प्यारी की कक्षा 6से 12वीं तक की पढ़ाई कन्या परिसर कुक्षी तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई शहीद भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय बड़वानी से पूर्ण की ।

प्रथम प्यास में ही राजपत्रित अधिकारी  सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन होने पर उनके स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के गुरु जनों और शिक्षकों में खुशी व्याप्त होकर बधाई और शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।परिवार रिश्तेदारों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पिता श्री काज्यामालसिंह ने अपनी बेटी के चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त कर बताया कि बेटी की उपलब्धि से गांव और  जिले का नाम रोशन हुआ।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *