बड़वानी /  अध्यक्ष बिहारीलाल शर्मा ने बताया कि दिनांक 9 अगस्त शनिवार को श्री परशुराम मांगलिक भवन में गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज बंधुओं के लिए श्रावणी कर्म का आयोजन किया जा रहा हैं। 9 अगस्त को सुबह 8 बजे से श्रावणी कार्यक्रम प्रारंभ होगा।

पंडित योगेश शर्मा तलवाड़ा वाले ने बताया कि ब्राह्मणों द्वारा श्रावण पूर्णिमा के दिन किया जाने वाला यह एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। इस दिन ब्राह्मण समुदाय द्वारा हेमाद्रि संकल्प कर दशविधि स्नान कर यज्ञोपवीत (जनेऊ) बदलते है।इस दिन ऋषि मुनियों को तर्पण दिया जाता है। जो ज्ञान के प्राचीन दृष्टा थे। श्रावणी कर्म स्वाध्याय यानि वेदों और शास्त्रों का अध्ययन करना है।

महेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि इस दिन अपने ज्ञात अज्ञात पापों के लिए प्रायश्चित किया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक अवसर है जो आध्यात्मिक विकास, आत्म शुद्धिकरण के साथ सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *