बड़वानी / जिला बड़वानी पुलिस विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारी श्री शोभाराम जाधव, श्री त्रिलोक चंद सलूजा एवं रक्षित निरीक्षक श्री चैतनसिंह बघेल ने अपना लंबा, गरिमामयी और प्रेरणादायी सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्ति प्राप्त की।
श्री शोभाराम जाधव – उप निरीक्षक
श्री शोभाराम जाधव ने 01 अगस्त 1987 को पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर सेवायात्रा प्रारंभ की। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और विवेकपूर्ण कार्यशैली से अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता का विश्वास अर्जित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने विभागीय कार्य संस्कृति को सुदृढ़ किया और सदैव अधीनस्थों को प्रेरित किया। 31 अगस्त 2025 को वे उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
श्री त्रिलोक चंद सलूजा
श्री त्रिलोक चंद सलूजा ने 27फरवरी 1987 को सहायक उप निरीक्षक (अ) के रूप में पुलिस सेवा में प्रवेश किया। अपने लंबे और अनुशासित सेवाकाल में कार्यालय की विभिन्न शाखों में अपनी सेवाएं प्रदान की इन्होंने सदैव कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना के लिए जाने जाते रहे। उनकी कार्यशैली ने विभागीय साथियों एवं जनसमुदाय में विशेष पहचान बनाई। 31 अगस्त 2025 को वे सहायक उप निरीक्षक (अ) के पद से सेवानिवृत्त किये जा रहे हैं l
पुलिस कार्यालय में आयोजित भावभीना विदाई समारोह में दोनों सेवानिवृत्त अधिकारी अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर ने परिवारजनों से आत्मीय चर्चा की और सेवानिवृत्त अधिकारियों से उनके अनुभव एवं सेवायात्रा से जुड़े संस्मरण सुने।
उन्होंने कहा —
“इन अधिकारियों ने अपने पूरे सेवाकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की जो मिसाल कायम की है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।”
समारोह में दोनों अधिकारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु, स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की।
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री चैतनसिंह बघेल सहित सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के परिजन, ऑफिस स्टाफ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
