बड़वानी / पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर (भापुसे) द्वारा मोबाइल गुम की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला साइबर सेल बड़वानी को मोबाइल तलाश हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर(भापुसे) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में जिला सायबर सेल बड़वानी की टीम द्वारा गुम मोबाइल संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से लगभग 21 लाख कीमत के विभिन्न कम्पनियों के कुल 137 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया।
उक्त सभी मोबाइलों को बड़वानी, खरगोन ,आलीराजपुर, झाबुआ ,इंदौर, शाजापुर, गुजरात, महाराष्ट्र स्थानों से ट्रेस किया जाकर बरामद किये गये हैं।
उक्त मोबाइलों को आज बड़वानी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सायबर सेल की टीम द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। आवेदकों को मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल मालिकों द्वारा मोबाइलों के वापस मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस अधीक्षक बड़वानी ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
सराहनीय भूमिकाः-
उक्त मोबाइलों को खोजने में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक रितेश खत्री, प्रधान आर. योगेश पाटिल , आर मडिया डावर, आर अर्जुन नरगावे एवं संबन्धित थानो के अधिकारी/कर्मचारी की सराहनीय भूमिका रही।
