बडवानी / मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने माध्यमिक/प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 के परिणाम जारी किए।

शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय विषय विभाग के अंतर्गत कुल 9882 पदों पर शिक्षको की सीधी भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। इसमें कुल 185,065 अभ्यर्थियों ने विभिन्न विषयों में पंजीकरण कराया था,जिनमें से 160,360 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। माध्यमिक शिक्षक संवर्ग सीधी भर्ती परीक्षा में  मध्य प्रदेश में अंग्रेजी विषय के अनारक्षित वर्ग में श्री सुनील कृष्णराव जी जोशी बड़वानी की सुपुत्री कु रश्मिता जोशी ने प्रदेश की नॉन गेस्ट फैकल्टी की अंग्रेजी विषय की मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान प्राप्त किया था बडवानी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

रश्मिता जोशी की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला बड़वानी के जिला अध्यक्ष अनिल जोशी,मनोज गुप्ता, प्राचार्य संतोष मिश्र, भरत पुरोहित ने बधाई देते हुए कहा कि रश्मिता ने सेहरा ब्राह्मण समाज को गौरांवित किया है।

माता रानी उनको इसी प्रकार से प्रगति के पथ पर अग्रसर करें।

इस अवसर पर पुष्पेंद्र पाठक,ओम प्रकाश कौशिक, प्रहलाद पांडे,राजू जोशी अनुराग जोशी,मयूरी शर्मा,अनुष्का जोशी,नित्यम जोशी,रत्नेश जोशी ,ने बधाई दी। बडवानी सेहरा ब्राह्मण समाज की ओर से भी अश्विन पुरोहित,राजेंद्र जोशी, आशीष पांडे, अभिषेक दीक्षित,प्रथम दीक्षित ने हार्दिक बधाई एवं  शुभकामनाएं प्रेषित की है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *