बड़वानी / श्री पार्श्व गिरी अतिशय क्षेत्र पर चातुर्मास कर रही गणिनी आर्यिका क्षमा श्री माताजी संसंघ 02 पिच्छि के सानिध्य में दिनांक 29/10/2025 से 5/11/2025 तक कार्तिक माह की अष्टानिका पर्व पर सिद्धचक्र विधान आज पूर्णाहुति हवन करने के पश्चात सानंद सम्पन्न हुआ,, पिछले 8 दिनों के जैन आगम अनुसार अष्टानिका महा मंडल में पार्श्व गिरी अतिशय क्षेत्र पर प्रतिदिन सुबह 7 बजे से पंचामृत अभिषेक के साथ ही परम पूज्य गामिनी आर्यिका क्षमा श्री माताजी के मुखारबिंद में वृहद शांतिधारा की गई,,,
संघस्थ दीदी आशा दीदी का सहयोग भी सराहनीय रहा।
संपूर्ण विधान में लगभग 2400 नारियल,,श्रीफल,, श्रावक श्राविकाओ द्वारा लगभग 300 श्रीफल प्रतिदिन चढ़ाए गए। इस महा मंडल विधान में बड़वानी के सर्वाधिक संख्या में श्रावक श्राविका शामिल हुए,, साथ ही लोहारी,कुक्षी,अंजड़, सिंघाना, पिपलिया आदि के समाजजन समय समय पर उपस्थित हो कर अपने अपने अनुसार अष्टानिका पर्व में सिद्ध चक्र महामंडल विधान में अर्घ्य चढ़ाते हुए शामिल हुए।
श्री पार्श्व गिरी अतिशय क्षेत्र पर सभी साधर्मी बंधुओं ने अत्यंत उत्साह और जोश दिखाई दिया साथ ही सभी के द्वारा अपनी अपनी सामर्थ अनुसार अष्टानिका महा मंडल विधान में सहयोग राशि, श्रीफल आदि पूजन सामग्री के लिए न्योछावर राशि और सामग्री प्रदान की गई, सिद्ध चक्र विधान में कुल 2400 श्रीफल में से 1200 श्रीफल,,नारियल,, बड़वानी निवासी श्रीमती कांता देवी, सिद्धार्थ जी, सुधीर जी, सविता जी स्नेहा जी पहाड़िया परिवार द्वारा समर्पित किए गए,,

पूरा मंडल विधान हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
इस सिद्ध चक्र विधान में श्री ऋषभ दोशी वकील साहब के द्वारा विधानाचार्य की भूमिका बहुत बढ़िया निभाई गई।
आज पूर्णाहुति हवन करने के पश्चात आर्यिका माता क्षमा श्री माताजी संसंघ 02 पिच्छि की आहार चर्या निरंतराय सानंद सम्पन्न हुई। इस क्षेत्र पर प्रथम बार सिद्धचक्र विधान का आयोजन गणिनी माता क्षमा श्री की प्रेरणा से आयोजित किया गया,, माताजी संसंघ द्वारा सभी साधर्मी बंधुओं को प्रतिदिन अपने प्रवचन में खूब खूब आशीर्वाद दिया।
आज सिद्ध चक्र विधान के अंतिम दिन की प्रथम शांतिधारा करने का सौभाग्य श्रीमती सविता रूपेश जैन परिवार , द्वितीय शांतिधारा करने का सौभाग्य श्रीमती चन्दा जी दीपचंद जी गौरव जी अंजली जी पहाड़िया परिवार, और तृतीय शांतिधारा करने का सौभाग्य पदम कुमार प्रकाश चन्द काला परिवार बड़वानी को प्राप्त हुआ,, हवन के पूर्व स्वस्तिक पर मुख्य कलश रखने का सौभाग्य ट्रस्ट के महामंत्री श्री गौरव जी अंजली जी पहाड़िया परिवार बड़वानी को प्राप्त हुआ।
सभी पुण्यार्जको के पुण्य की खूब खूब अनुमोदना,,,
क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष श्री कमल जी गोधा और महामंत्री श्री गौरव जी पहाड़िया के द्वारा निमाड़ के सभी समाजजननो का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए आभार धन्यवाद व्यक्त किया गया,,
इस मंडल विधान में कमेटी के तीनों उपाध्यक्ष जिसमें बाकानेर के हेमंत रावका , निलेश बड़जात्या कुक्षी और गौरव कासलीवाल सिंघाना का भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग मिला,,
साथ ही बड़वानी युवा संघ के पदम काला, देवेन्द्र गोधा,निलेश वोहरा, निलेश गंगवाल, सुधीर पहाड़िया, सौरभ काला सोनू, अतिशय जैन तथा महिला मण्डल बड़वानी की सभी सदस्याओ का एवं क्षेत्र पर कार्यरत मैनेजर श्री प्रमोद जैन, और पुजारी श्री अजीत जैन एवं लाला का भी भरपूर सहयोग मिला।
उक्त जानकारी ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष कमल जी गोधा के द्वारा दी गई।
