बडवानी  / आज राजकुमार खण्डेलवाल स्मृति हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य श्री माधव खंडेलवाल द्वारा मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् के इतिहास, इसके रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय तथा इस गीत की राष्ट्रीय एकता और स्वाभिमान में भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए ।

विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।

प्राचार्य श्री माधव खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का प्रतीक है जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जन-जन में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित की। उन्होंने विद्यार्थियों को इस अमर गीत के अर्थ और संदेश को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक वंदे मातरम् गायन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *