बड़वानी  / सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत बड़वानी जिले के पलसूद, तलवाड़ा डेब, सेंधवा नगर एवं मेणीमाता मंडल में  विविध खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। सभी खेल मैदानों पर खिलाड़ियों का जोश, ऊर्जा और अनुशासन देखने योग्य रहा। जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।

महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान की भावना को मजबूती प्रदान करना है।

पलसूद मंडल : विद्या धाम इंटरनेशनल स्कूल मैदान में जोशपूर्ण शुरुआत

पलसूद मंडल की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्या धाम इंटरनेशनल स्कूल खेल मैदान में हुआ। वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन गोले, विधानसभा खेल संयोजक राम सोनाने, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में भेरूप्रसाद गोले, योगेश शर्मा, रतन प्रेमी, कमलेश धनगर, दिनेश महाजन, तरुण गोले सहित मातृशक्ति, खेल शिक्षक, कार्यकर्ता एवं खिलाड़ियों सहित ग्रामीणजन  उपस्थित रहे।

सेंधवा नगर मंडल : शासकीय महाविद्यालय खेल मैदान में प्रतिस्पर्धाओं का शुभारंभ

सेंधवा नगर/मंडल की प्रतियोगिताओं की शुरुआत शासकीय महाविद्यालय खेल मैदान, सेंधवा में हुई।

नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन जोशी, भाजपा नेता संजय यादव, विधानसभा संयोजक विवेक तिवारी, सचिन शर्मा, गणेश राठौर, विजय स्वामी, हुकुम पवार सहित अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु उपस्थित रहे।

नगर पालिका सीएमओ, भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति, खेल शिक्षक, खिलाड़ी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

मेणीमाता मंडल : छात्रावास परिसर मैदान में ऊर्जा से भरपूर शुरुआत

मेणीमाता मंडल की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल द्वारा छात्रावास परिसर मैदान में किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल, भाजपा जिला मंत्री बालाजी सेन, जनपद प्रतिनिधि पप्पू पटेल, विधानसभा संयोजक सचिन चौहान, मेणीमाता मंडल अध्यक्ष योगेश राठौड़, सिलावद मंडल अध्यक्ष अजय यादव, रोहित सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 तलवाड़ा डेब मंडल : शासकीय हाईस्कूल मैदान में उमड़ा उत्साह

तलवाड़ा डेब मंडल की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने शासकीय हाईस्कूल खेल मैदान में किया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष भागीरथ पाटीदार, विधानसभा खेल संयोजक प्रकाश चौहान, मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर, जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरीश मुकाती, राधेश्याम धनगर, दीपक राठौर, पंकज धनगर, शेरू, गोविंद, त्रिलोक सहित खेल शिक्षक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

खेल महोत्सव युवाओं में संकल्प, अनुशासन और राष्ट्र भावना को जागृत कर रहा है – सांसद गजेंद्र सिंह पटेल

सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव 2025 बड़वानी जिले के युवाओं में खेल कौशल, अनुशासन और विकसित राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक भावना को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रहा है। सभी मंडलों में खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी तथा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों के उत्साह ने इस कार्यक्रम को और अधिक प्रेरक एवं प्रभावी बनाया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *