बडवानी / विगत 25 वर्षों से संचालित नगर की प्रमुख हिंदी माध्यम निजी संस्था वैष्णवी विद्या विहार हायर सेकेंडरी स्कूल बडवानी में स्नेह सम्मेलन का आयोजन हुआ।

उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ कविता भदौरिया प्राचार्य कन्या महाविद्यालय,विशेष अथिति प्राचार्य रचना पुरोहित तथा प्राचार्य करुणा बेस के करकमलों से कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। बच्चो ने सामूहिक रूप से अथिति स्वागत गीत तथा सरस्वती वंदना का गायन कर मंत्र मुग्ध कर दिया। दोपहर में बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुवे।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश पंवार,विशेष अथिति प्राचार्य संतोष मिश्र एवं प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव थे।बालिकाएं पड़ेगी तो उजियारा करेगी इस ध्येय वाक्य को परिणाम में परिवर्तित किया संस्था की छात्रा राधिका कमलेश सोनी ने बोर्ड की कक्षा 12 वी की परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दसवां तथा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

संस्था के संचालक आनंद हल्दीवाल,आरती हल्दीवाल,आर्यन हल्दीवाल ने नगद पुरस्कार की घोषणा की थी। अतिथियों के करकमलों से 25000/ की न राशि का  Au बैंक का चेक राधिका सोनी को प्रदान किया गया।इसके बाद स्नेह सम्मेलन में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले लगभग 300 से अधिक बालक बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य सतीश कुमार द्वारा तथा आभार प्रदर्शन उप प्राचार्य हंसा शुक्ला द्वारा व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर AU बैंक के शाखा प्रबंधक प्रवीण पंवार,विद्यालय अकादमिक सहयोगी अनिल जोशी, रघुवीर सोलंकी एवं पालक गण उपस्थित रहे।।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *