बड़वानी / भारतीय मजदूर संघ की सहयोगी शाखा म.प्र. पंचायत सचिव महासंघ के आव्हान पर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव एवं पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद पटेल का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम भोपाल में दिनांक 12.01.2026. सोमवार को किया जावेगा। उक्त जानकारी प्रदेशउपाध्यक्ष दिपेश पाण्डेय द्वारा दी गई। महासंघ के जिलाध्यक्ष हुकुम सुरानिया द्वारा बताया गया कि इस महा सम्मेलन में मध्यप्रदेश के समस्त पंचायत सचिव उपस्थित रहेंगे बड़वानी जिले से भी सभी पंचायत सचिव लगभग 400 की संख्या में भोपाल दिनांक 12.01.2026 को पहुंचेंगे। कार्यक्रम सी.एम. हॉउस के सामने हरनूर पैलेस श्यामला हिल्स में दोपहर 12.00 बजे से प्रारंभ होगा महासंघ के पदाधिकारी ओम शर्मा, रवि राठौड़, सुनिल शर्मा, लोकेश तोमर, रामलाल अवास्या, जयापाल बर्डे, देवेन्द्र साल्वे विजय सैनी, सतीश मालवीय, शांतिलाल गुजरिया, दरबार सिसोदिया, ओम सेन, विजय माली, ज्ञानेश्वर जगदले, प्रहलाद दरबार, रामलाल पटेल, नानुराम धनगर एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की हैं।
