बड़वानी  / सी.एम.एच.ओ. डॉ सुरेखा जमरे और डॉ मनोज खन्ना के मार्गदर्शन में लगे नेत्र शिविर में बड़वानी जिले के गंधावल,कदवालिया, तलून, तलवाड़ा बुजुर्ग,ओसाडा,तांगडा के साथ साथ आलीराजपुर जिले से कुल 64 नेत्र मरीज़ अपनी आंखों की जॉच कराने आए थे।

लायन राम जाट ने बताया कि शिविर में  कुल 64 मरीजों का नेत्र परीक्षण कैम्प कोऑर्डिनेटर रविन्द्र टेकाम,डी डी पी एम अनिल राठोड़, डीपीएम दीपक सोनी ने किया। इस नेत्र शिविर में ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच भी निःशुल्क की गई। वार्ड बाय सुधीर सोनाने ओर धर्मेंद्र बिल्लौरे ने शिविर की व्यवस्था सम्भाली।

लायन महेश चन्द्र शर्मा ने  बताया कि परीक्षण के पश्चात् 21 मरीज में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए।5 मरीजों का ब्लड शुगर अधिक होने से लैस प्रत्यारोपण नहीं किया जा सकता था। अतः 16 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण हेतु बस द्वारा इंदौर भेजे गये।

लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा मरीजों और उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन कराया गया। आगामी नेत्र परीक्षण शिविर दिंनांक 16 फरवरी सोमवार को पुनः आयोजित होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *