बड़वानी / राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारियों के संयुक्त तत्वावधान में 12 फरवरी2026 को सर्वोदय मेले में स्मारक कुकरा बसाहट स्थल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के श्राद्ध दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी 1965 को बड़वानी जिले के राजघाट में गांधी जी के अस्थि अवशेष रखकर समाधि स्थल बनाया गया था इसी स्थल पर सर्वोदय मेला आयोजित किया जाता था । उक्त कार्यक्रम को श्राद्ध दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाते आ रहे हे। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेवक एवं छात्र- छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने गांधी जी के आदर्शों—सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन एवं सर्वधर्म समभाव—को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री राजन मंडलोई उपस्थित रहे। उन्होंने गांधी जी के संघर्षों एवं विचारों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। निवाली आश्रम से पधारी पुष्पा सिन्हा दीदी एवं कला दीदी के साथ विद्यार्थियों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बनाया। विशेष रूप से कार्यक्रम में पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ वीणा सत्य भी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान ने भी गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की । जी.डी.सी. शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कविता भदोरिया ने भी अपने उद्बोधन में गांधीवादी मूल्यों की आज की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। जनजातीय कार्य विभाग से पधारे सहायक आयुक्त श्री जी.एस. डामोर ने गांधी जी आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ.बी.एस मुजाल्दा ने भी गांधीजी के विचारों को आत्मसात किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह मेवाडे ने विशेष कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के द्वारा चलाए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए, दांडी मार्च एवं नमक कानून तोड़ने पर विचार वक्त किए । कार्यक्रम का संचालन श्री चंद्रशेखर चटर्जी एवं डॉ. रणजीत सिंह मेवाड़े द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन जिला संगठन महादेव आर.एस. मुजाल्दा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रंजना चौहान डॉ. राजमलसिंह राव डॉ. राजाराम मुवेल,प्रो सुनील कूल्हारे, डॉ.मुन्ना मोरे प्रो.बसंत निगवाल प्रो दत्तपालसिंह भंवर आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि अर्पण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। NSS के सभी कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाया और सेवा भाव एवं अनुशासन का परिचय दिया। ग्राम भारतीय आश्रम से पधारे श्री प्रदीप जोशी एवं श्री अरविन्द उपाध्याय जीडीसी महाविद्यालय से पधारे डॉ स्नेहलता मुजाल्दा एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थित में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।_
