बड़वानी / मानसिक स्वास्थ्य एक सामान्य शब्द है लेकिन वर्तमान परिपेक्ष में यह महत्वपूर्ण एवं गंभीर मुद्दा है जिस प्रकार हमारा शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है इस प्रकार हमारे मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है क्योंकि एक स्वस्थ मन से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है उक्त वक्तव्य प्रोफेसर अविनाश वानखेड़े ने मानसिक स्वास्थ्य की आयोजित कार्यशाला में पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से कहीं,
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए प्राचार्य डॉ.वीणा सत्य के निर्देशन एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वय डॉ. सुनीता सोलंकी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया जिसमें महाविद्यालय द्वारा नियुक्त परामर्शदाता एवं मुख्य वक्ता प्रोफेसर वानखेड़े ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तनाव प्रबंधन एवं विद्यार्थी जीवन में आने वाली चुनौतियों को इंगित कर मानसिक स्वास्थ्य के लक्षणों उसके महत्व एवं उपचार के तरीकों एवं साधनों पर विस्तार से चर्चा की इस दौरान अर्थशास्त्र विभाग की विभाग अध्यक्ष एवं आइक्यूएसी सेल की प्रभारी डॉ. आशा साखी गुप्ता द्वारा अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में सोशल मीडिया के कारण अलगाव आ रहा है जो कि तनाव का मुख्य कारण है इसलिए विद्यार्थियों को समूह में रहना चाहिए ताकि उनका मानसिक स्तर स्वस्थ बना रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. के.एस. बघेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा जीवन में खुश रहना व मन को शांत रखना बहुत बड़ी चुनौती है वर्तमान जीवन भाग दौड़ भरा है जिसमें हम मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिस कारण कई बार स्थितियां अवसाद वाली निर्मित हो जाती है जिससे मानव की कार्य कुशलता प्रभावित होती है और स्वस्थ मन ही सुंदर जीवन का आधार है कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य की थीम पर समिति द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें आरती धनगर एवं बबीता मुलेवा ने स्लोगन निर्माण किया छात्र शिवानी बड़ोले ने पोस्ट निर्माण किया पूजा भूरिया,लक्ष्मी तोमर,सुरभि भवसार ने कविता वाचन एवं रितिका मालवीय,सावन पाटीदार ने मानसिक स्वास्थ्य के उपायों पर चर्चा की कार्यक्रम के दौरान प्रो. रितु कुमरावत प्रो. अर्चना पीपलाद प्रो. रचना सोलंकी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ. इंदिरा परमार द्वारा अतिथि परिचय डॉ. शीला बघेल द्वारा एवं आभार कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सुनीता सोलंकी द्वारा किया गया।
