बड़वानी  / विगत दिनों बड़वानी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओ की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के प्रयास अंतर्गत बड़वानी कोतवाली पुलिस द्वारा नवलपूरा एवं सावरिया धाम कॉलोनी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना बढाने सहित कॉलोनी में सुरक्षा संबंधी उचित इंतजाम किये जाने हेतु किया गया।

दिए गए निर्देश-

  1. सभी अपने अपने घरों में CCTV कैमरा लगाये,
  2. कॉलोनी में सामुहिक रूप से रात्री हेतु चौकीदार रखें,
  3. कॉलोनी का एक whatsapp ग्रुप बनाए जिसमें सम्बन्धित बीट के पुलिसकर्मी भी जोड़े जाये,
  4. सुने मकान में कोई नकदी अथवा आभूषण नहीं छोड़ें,
  5. किरायेदारों, घर में काम करने वालों नौकरों की जानकारी थाने पर आवश्यक रूप से दे,
  6. कॉलोनी में कोई निर्माण कार्य हो तो काम करने वाले मजदूरों की जानकारी मकान मालिक अथवा ठेकेदार के माध्यम से थाने दी जाये ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *