बडवानी /  एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़गांव विकास खंड बडवानी में आज कक्षा 6टी, 7वी के बच्चो द्वारा अपने साथियों कक्षा 8 वी के बच्चो का विदाई समारोह आयोजित किया गया।

आयोजित समारोह में कनिका गोले द्वारा उद्बोधन दिया गया, मनीषा,नम्रता,नंदिनी ने बिदाई गीत प्रस्तुत किया।

बिदाई समारोह में सभी बालक बालिकाओं का फूलमाला से स्वागत तथा गिफ्ट भी बच्चो द्वारा दिए गए। इस अवसर पर बिदाई लेने वाले बच्चो की आंखे खुशी से नम हो गई।

कार्यक्रम में प्रधान पाठक अनिल जोशी ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि यहां से जाने के बाद आगे की पढ़ाई निरंतर जारी रखना,कभी भी पढ़ाई के लिए किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो तो स्कूल के शिक्षकों से संपर्क करना,याद रहे उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाई करना है,।  कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशफाक शेख ने किया इस अवसर पर शिक्षक मनोज केशरी,रामकिशन पंवार, भीमसिंह अलावा, जागृति परिहार,दुर्गा चौहान, बबीता मंडलोई, रजनी पारगिर एवं रेखा बामनिया उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन शिक्षक रामकिशन पंवार ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *