बड़वानी / शनिवार को पुलिस थाना बड़वानी पर आगामी त्यौहार भगोरिया, होलिका दहन, धुलंडी, गाढ़ा खिंचाई, मेला कार्यक्रम, रंगपंचमी, रमजान, ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर के प्रमुख लोगो एवं आयोजकों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। शांति समिति सदस्यों द्वारा दिए सुझावों पर अमल कर त्यौहार सौहार्द पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। आदिवासी भील समाज के जिलाध्यक्ष द्वारा मेले में आने वाले युवाओं के डंडो, हथियारों पर रोक लगाए जाने हेतु अनुरोध किया गया।

बैठक में CMO बड़वानी, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी बड़वानी, थाना प्रभारी यातायात, स्वास्थ विभाग के पदाधिकारी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *