बडवानी  / प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर ने जिले के सभी थाना प्रभारीयों को अवैध शराब विक्रेताओं एवं अवैध रूप से सट्टा-जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी पुलिस अधीक्षक बडवानी के दिशा निर्देशन में तथा एस.डी.ओ.पी. श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी श्री बलजीतसिंह बिसेन के नेतृत्व मे थाना बडवानी पुलिस के व्दारा अवैध रूप से जुआ खेलने वालो के विरुध्द लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 22.02.2026 को रात्रि कस्बा गस्त चैकिंग के दौरान चंचल चौराहा बड़वानी पर मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई की दशहरा मैदान बड़वानी मे कुछ लोग लाईट मे गोल घेरा बनाकर ताश पत्तों पर रूपये-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। सुचना पर थाना प्रभारी बडवानी ने पुलिस टीम को दशहरा मैदान बडवानी रवाना किया । बडवानी पुलिस टीम ने दशहरा मेदान बडवानी मे घेराबंदी कर दबिश दी गई, पुलिस को देखकर जुआ खेलने वाले भागने लगे जिनकी घेराबन्दी करते 05 आरोपीगण पकडें गयें जिनके नाम पता पुछा तो सभी ने अपना अपना नाम हुसैन पिता फखरूद्दीन टीनवाला, जाति बोहरा, उम्र 25 वर्ष निवासी चंचल चौराहा बड़वानी,पीयूष पिता शंकर गोले, उम्र 25 वर्ष निवासी दशहरा मैदान बड़वानी, प्रवीण पिता शांतिलाल जमरे, उम्र 21 वर्ष निवासी पानवाड़ी मोहल्ला बड़वानी , गोलू पिता राधेश्याम वर्मा, जाति कहार उम्र 25 वर्ष निवासी आनन्द नगर बड़वानी, राजा पिता रफीक मंसूरी, उम्र 27 वर्ष निवासी मदिना नगर बड़वानी बताये जिनके पास व मौके से कुल 4150 रूपये नगदी एवं फड़ से 740 रूपये नगद कुल महायोग- 4890/- रूपये नगद एवं 52 ताश के पत्ते विधिवत जप्त किया गये । आरोपीगणों के विरुध्द थाना बडवानी पर अपराध 13 जुआ एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। बड़वानी एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

विशेष भूमिका – निरीक्षक बलजीतसिह बिसेन, उनि. सुरेश मुवेल, प्र.आर. 229 जगजोधसिंह चौहान, आर. 279 चेतन, आर. 567 आत्माराम, आर. पुरोषत्तम एवं आर. 492 तारिक रजा, का योगदान सराहनीय रहा है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *