बड़वानी /  मायानगरी मुंबई में 21 व 22 फरवरी को आयोजित AIFA इंटरनेशनल फैशन शो एसोसिएशन एवं हिंदुस्तान बियर्ड क्लब द्वारा भव्य बियर्ड एंड मस्टेज शो का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में ब्रो बियर्ड क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में बड़वानी के युवा शुभम जाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बियर्ड का खिताब अपने नाम किया। शुभम जाट पेशे से किसान होने के साथ मोबाइल व्यवसाय से भी जुड़े हैं। वे कई बियर्ड शो में भाग लेकर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। इस बार उन्होंने क्रांतिकारी टंटिया मामा का गेटअप धारण कर लोगों को उनके संघर्ष और बलिदान की याद दिलाई, जिसने निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। खिताब जीतकर उन्होंने बड़वानी और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया।

शुभम जाट ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अपने नियमित कार्य के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि प्रतिभा को नया मंच मिल सके।

कार्यक्रम में इंदौर के जुगल पटेल को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्हें हिंदुस्तान बियर्ड क्लब के बोर्ड ऑफ मेंबर में राजस्थान के लीगल एडवाइजर के रूप में सम्मानित किया गया। वहीं इंदौर के युवा नरेंद्र चौधरी, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बियर्ड खिताब जीता।

इस आयोजन में ब्रो बियर्ड क्लब के सदस्य गोपाल, रोहित, दीपक, विकास, हरीश, अभिषेक सहित अन्य साथियों ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *