बड़वानी / प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री  धीरज बब्बर के निर्देशन में आज दिनांक 25.02.2026 को थाना बड़वानी क्षेत्रांतर्गत ग्राम भवती में आगामी 28.02.2026 को आयोजित होने वाले भगोरिया मेले के संबंध में ग्राम पंचायत एवं ग्राम रक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक का संचालन थाना प्रभारी श्री बलजीत सिंह द्वारा किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम रक्षा समिति सदस्यों एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही। बैठक में भगोरिया मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित सदस्यों को समझाइश दी गई कि मेले के दौरान सभी सदस्य सक्रिय सहभागिता रखें, पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर सूचना दें। बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने एवं किसी भी संदिग्ध सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाने हेतु भी निर्देशित किया गया।

बैठक में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत गांव की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, रात्रि गश्त में सक्रिय भूमिका निभाने तथा सामुदायिक समन्वय बनाए रखने पर भी बल दिया गया।

बैठक उपरांत पुलिस एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से भगोरिया मेला स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बीट प्रभारी उप निरीक्षक ओसाल, सहायक उप निरीक्षक दीपक ठाकुर, थाना स्टाफ, ग्राम सरपंच, पंचायत सदस्य, ग्राम पटेल एवं ग्रामजन उपस्थित रहे।

बड़वानी पुलिस द्वारा आगामी भगोरिया पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *