बड़वानी / आज दिनांक 02 मार्च 2026 को नवागत पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्म विलोचन शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। थाना प्रभारी कोतवाली बड़वानी निरीक्षक श्री बलजीत सिंह बिसेन सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
नवागत पुलिस अधीक्षक ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
