बड़वानी / आज दिनांक 05 मार्च 2026 को नवागत पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागृह में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने एवं अपराध पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत व वर्तमान में त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने एवं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किए जाने की बात कही।
पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल ने मीडिया बंधुओं से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस एवं मीडिया के समन्वय से समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।
प्रेस वार्ता के अंत में मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया गया तथा जिले में पारदर्शी एवं जवाबदेह पुलिसिंग का आश्वासन दिया गया।
