बड़वानी / दिनांक 10.03.26 कों फरियादी गोविन्द भायल निवासी अंजड व्दारा रिपोर्ट किया कि दिनांक 27.02.26 को हमेशा की तरह रात्रि में हमारे विद्यालय के सामने 03 स्कुल बस क्रमांक MP46P0598, MP46P0544, MP46P0597 खड़ी थी, सुबह बसों के संचालन के समय डीजल टेंक को चेक किया गया तो तीनों बसों से डीजल 150 लीटर कम पाया गया। दिनांक 27.02.26 को शाम 04.00 बजे से दिनांक 28.02.26 की दोपहर 01.00 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति विद्यालय के सामने खड़ी बसों में से डीजल चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
यह कि पुलिस थाना बडवानी पर विगत कई दिनो से चोरी की घटना घटित हो रही थी। वारदातो को गंभीरता से लेते हुयें पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के व्दारा चोरी की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुयें जिले के सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दियें थें जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर व एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान के निर्देशन मे थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीतसिंह बिसेन के नेत्रत्व मे थाना कोतवाली कि विशेष टीम का गठन किया गया । टीम के द्वारा सतत प्रयास करते हुये तकनिकी व वैज्ञानिक तरिके से प्रत्येक अपराध का बारिकी से निरीक्षण करते टीम के द्वारा विश्वनिय मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कसरावद बायपास तरफ सस्ते दामों पर डीजल बेचने की बात कर रहा हैं सूचना पर विश्वास कर टीम व्दारा आरोपी की तलाश करतें मयुर ढाबे के पास बाय पास एक व्यक्ति रेवा सर्किल तरफ से आते दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर घबराकर भागने की कोशिश करने लगा जिससे घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया जिससे तकनिकी व वैज्ञानिक तरिके से पुछताछ की गई जिसने अपना नाम श्याम पिता सुनिल पारगी उम्र 18 साल निवासी सैगाँव थाना बड़वानी का बताया व जुर्म करना स्वीकार किया व आरोपी व्दारा बतायें स्थान सजवानी रोड योगी धाबे के पास खेत से 03 ड्रम जिसमें करीब 120 लीटर डिजल किमती करीब 11160/- रुपयें व घटना में प्रयुक्त एक निले रंग की जुपीटर एक्टीवा स्कुटी किमती करीबन 95000/- रुपयें व एक प्लास्टिक का पाईप किमती करीब 150/- रुपयें का कुल मश्रुका 1,06,310/- रुपये का जप्त किया गया । बाद अग्रीम आवश्यक कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा बताया गया की पुलिस के द्वारा शहर मे चोरी की वारदातो को रोकने के लिये बडवानी पुलिस द्वारा सतत प्रयास किये जा रहे है।
विशेष भूमिका– निरी. बलजितसिंह बिसेन, उनि. रविन कन्नौंज, सउनि दीपक ठाकुर प्र.आर. 407 संदेश, प्र.आर. 204 देवीसिंह मंडलोई, प्र.आर. 29 दीपक डोडियार, आर. नितेश जमरें, आर. यादवेन्द्र का योगदान सराहनीय रहा है
